खगडि़या, जनवरी 20 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत गड़ी मोहनपुर (सहोडा) मैदान में शिक्षाविद् संजय चौहान के द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय 'चेतक रेस' घुड़दौड़ प्रतियोगिता में खगड़िया जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में परबत्ता प्रखंड के माधवपुर निवासी कटिमन सिंह के घोड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मुरादपुर गांव निवासी मुन्ना यादव के घोड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कटिमन सिंह के घुड़सवार बाबू साहब को 31 हजार का चेक एवं शील्ड प्रदान किया गया। जबकि तृतीय स्थान पाने वाले मुन्ना यादव के घुड़सवार काजल को 11 हजार का चेक एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया ग...