पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- डीडीहाट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट में जनपद स्तरीय सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीते रोज हुए प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता में राउमावि धाराकौली की छात्रा कल्पना बसेड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने शुभकामनाएं दी। कुमार ने बताया कल्पना के प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की सफलता पर सहायक अध्यापक बंशीधर जोशी, गौरव कुमार भैसोड़ा, विनीता जोशी, सुषेन पन्त, कमला जंगपांगी, संगीता आर्या, अंकित कुमार, सतीश कापड़ी, दुर्गा बसेड़ा, प्रेम चंद, अभिभावक संघ की अध्यक्षा मीना देवी, नरेन्द्र बोरा, ग्राम प्रधान दीवान सिंह खर्कवाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना...