भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में सोमवार को राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मगध बनाम कोसी प्रमंडल और दूसरा मैच सारण बनाम तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। पहले मैच में मगध जबकि दूसरे मैच में तिरहुत प्रमंडल विजेता बना। बुधवार को सुबह के सत्र में सारण बनाम कोसी और दूसरे सत्र में मगध बनाम तिरहुत के बीच मैच होगा। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं। डीएसओ ने बताया कि पहले मैच में कोसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर खेलकर छह विकेट खोकर 139 बनाये। कोसी की तरफ से आयुष ने 35 रन, अंकित ने 23 रन, अमन राज ने 21 रनों का योगदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.