गाजीपुर, जनवरी 11 -- खानपुर। आज़मगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती में रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर की छात्रा लक्ष्मी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी छोटेलाल यादव की पुत्री कक्षा 7 में अध्ययनरत हैं। इसी विद्यालय की महक यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में देवीपाटन मंडल की टीम से प्रतिभाग किया। मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव राहुल ने बताया कि खिलाड़ियों के लौटने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। पूर्व एमएलसी विजय यादव, प्रबंधक डॉ. जय सिंह पप्पू,अजय यादव, कुश्ती कोच राम आशीष यादव ,काशी यादव, डॉ रुद्र पाल, कोच कमलेश, गोरख, काशी यादव आदि ने उज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.