कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मऊ स्थित स्पोर्ट्स परिसर में संपन्न राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती बालिका प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रतियोगिता में शहर के राजनारायण खेल संस्थान कानपुर की चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। अनीता ने 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पायल ने 69 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। किरन ने 65 किग्रा भार वर्ग में और पायल ने 43 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीन पार्क भानु प्रसाद, राजनारायण खेल संस्थान के प्रबंधक प्रदीप और उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने विजेता खिलाड़ी और कोच को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...