शामली, फरवरी 10 -- मथुरा में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ियों को अंडर-17 वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने से खिलाडियों मे रोष है। आरोप है कि दोनों खिलाड़ियों के स्कूल प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाणपत्र में उनकी आयु अंडर-17 मानक के अनुरूप थी, फिर भी केवल शारीरिक बनावट के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। बीते 6 जनवरी को हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया था। सभी खिलाड़ियों के आवेदन फार्म निर्धारित शुल्क के साथ भरकर भेजे गए थे और 8 फरवरी को मथुरा में उनका ट्रायल होना था। ट्रायल के दौरान शामली जनपद के दो खिलाड़ियों शान्तनु व ज्ञानचंद का चयन कर लिया गया, जबकि दथेडा निवासी खिलाड़ी आंशिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.