कोडरमा, दिसम्बर 9 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । गढ़वा में आयोजित हुए झारखंड राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा जिला के कबड्डी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया। जीत कर लौटे खिलाड़ियों का कोडरमा जंक्शन पर स्वागत किया गया। 6 से 8 दिसंबर तक गढ़वा में आयोजित 19 वां झारखंड राज्यस्तरीय बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग ने अंतिम मुबाकले में हजारीबाग से खेल व 63 - 19 से एकतरफा मुकाबले को जीत लिया व बालिका वर्ग में विजेता बनी। वहीं बालक वर्ग फाइनल मुकाबला बोकारो से खेलते हुए 8 अंकों से हार कर उप विजेता बना। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, सह सचिव विजय कुमार साहू कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, पदाधिकारियों ने धूमधाम से स्वागत किया और सभी को मिठाइयां खिलाकर शुभक...