जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को ही नसीहत दे दी है। मांझी द्वारा सार्वजनिक मंच से सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से राज्यसभा सीट की मांग रखने पर बेटे संतोष ने ऐसे विषयों से परहेज करने की बात कह दी। दरअसल, हम के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन को एक राज्यसभा सीट की मांग उठाने की सलाह दी थी और कहा था कि अगर ना मिले तो मंत्री पद छोड़ देना चाहिए। बिहार सरकार में लघु एवं जल संसाधन मंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने शुक्रवार को जहानाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पिता को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार पर पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.