नोएडा, जनवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को शेष चार फीसदी आबादी भूखंड नहीं मिलने से नाराज क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 39 किसानों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर से मिला। भूखंड की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के समय ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा चार फीसदी भूखंड देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण ने शेष चार फीसदी भूखंड नहीं दिए। अधिकारियों द्वारा हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। राज्यसभा सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या को उठाएंगे और किसानों को हक दिलाने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.