चंदौली, फरवरी 6 -- पीडीडीयू नगर/पड़ाव, हिटी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह शनिवार को जिले में होंगे। वह देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सामाजिक न्याय को लेकर पदयात्रा करेंगे। सुबह नौ बजे से पड़ाव से पदयात्रा शुरू कर वहां से पीडीडीयू नगर होते हुए अलीनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तरप्रदेश प्रभारी संजय सिंह की 'रोजगार दो- सामाजिक न्याय दो' की पांचवी पदयात्रा शनिवार को पड़ाव पोलाव शहीद मजार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक तक निकालेंगे। इसके बाद वहां से अलीनगर में सभा होगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य मजदूरों, किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करना है। जिलाध्यक्ष ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.