हमीरपुर, फरवरी 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने बुधवार को राज्यसभा में बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा जनपद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग की। सदन में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि महोबा एवं आस-पास के जिलों में यदि कोई नागरिक गंभीर रूप से बीमार हो जाता है, तो उसे इलाज के लिए लगभग 250 से 300 किलोमीटर दूर कानपुर, झांसी अथवा लखनऊ जाना पड़ता है। अनेक मामलों में मरीज इलाज तक पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में दम तोड़ देते हैं, क्योंकि रास्ते में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होती। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि महोबा बुंदेलखंड का केंद्र बिंदु है। यदि यहां एम्स की स्थापना की जाती है, तो इससे न केवल महोबा बल्कि हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, जालौन तथा मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना तक की लगभग दो करो...