दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने मंगलवार को सदन के माध्यम से शून्यकाल के दौरान दरभंगा में प्रस्तावित मेट्रो रूट के विस्तार की मांग की। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि दरभंगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से बिहार का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह अब मेट्रो रेल सेवा के माध्यम से आधुनिक युग में प्रवेश करने जा रहा है। इस परियोजना में 18.8 किमी लंबे मेट्रो रूट की योजना बनाई गई है, जिसमें कुल 18 स्टेशन होंगे। यह मेट्रो दरभंगा एयरपोर्ट से डीएमसीएच तक 8.90 किमी के पहले कॉरिडोर और पॉलिटेक्निक से बिजुली गांव तक 9.90 किलोमीटर के दूसरे कॉरिडोर के माध्यम से शहर को नए परिवहन ढांचे से जोड़ेगी। उन्होंने सदन के माध्यम से कहा कि मेट्रो रेल परियोजना के रूट की लम्बाई 18.8 किमी से बढ़ाकर 22 से 24 किमी तक कर दिया जाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.