चंदौली, अगस्त 28 -- चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बुधवार को कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने सदर विकास खंड के जगदीशपुर, कुरई, भटपुरवा, गुम्मा और केवटी गांवों स्थित का जायजा लिया। वहीं बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण धान और मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। कई घरों में पानी भर जाने से लोग अपने रिश्तेदारों और ऊंचाई पर बने स्कूल भवनों में शरण लेने को विवश हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि रात के समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पीने के पानी की भारी किल्लत है। इसपर उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत शिविरों में मच्छरदानी, दवाइयां और शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.