मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से उनके मंत्रालय कक्ष में मुलाकात कर बिहार, विशेषकर मुंगेर जिले में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने फंड से मुंगेर एवं बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं, अपने मुलाकात के क्रम में डॉ. भीम सिंह ने रेलवे के सामुदायिक कर्तव्य के तहत मुंगेर जिले में प्रस्तावित जनहित कार्यों में रेलवे से सहयोग का भी आग्रह किया। रेल राज्यमंत्री ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए। मंत्री के सहयोगात्मक रवैये पर संतोष व्यक्त करते हुए डॉ. भीम सिंह ने बताया कि, शीघ्र ही मुंगेर जिले के 10 गांवों में चन्द्रवंशी सामुदायि...