रांची, जुलाई 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। राज्यसभा सदस्य सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य प्रसाद साहू शनिवार को नवागढ़ के मड़ईटोली स्थित आवास में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पिछले दिनों प्रेम शाही मुंडा की माता का निधन हो गया था। प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि प्रेम शाही मुंडा के परिवार से काफी पुराना रिश्ता रहा है। मौके पर पूर्व भाजपा रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, मानकी राजेन्द्र शाही, सत्यप्रकाश शाही, निशांत शाही, धनंजय शाही, अमरनाथ चौधरी, कमलेश राम, प्रो सत्यदेव मुंडा, बुधराम बेदिया, भाजपा सिकिदिरी मडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, धनेश्वर बेदिया, सुनील महतो और एतवा मानकी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.