रांची, फरवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि केंद्रीय बजट से झारखंड को लाभ मिला है। उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, वहां धरती आबा जनजाति उत्कर्ष के अंतर्गत 80000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। 470 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय हैं, जिनमें सवा लाख आदिवासी बच्चों को स्कूली शिक्षा दी जा रही है। साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट से विकास को गति मिलेगी, समावेशी विकास सुनिश्चित होगा, साथ ही निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग की क्रयशक्ति बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...