नई दिल्ली।, फरवरी 13 -- संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी खेमे में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के ही वरिष्ठ सांसद जयराम रमेश आपस में भिड़ गए। दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की बातों पर असहमति जताई। यह वाकया औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान देखने को मिला। विधेयक पर चर्चा के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि यह बिल मजदूर विरोधी है, लेकिन विपक्षी दल इसे समर्थन देने के लिए मजबूर हैं। रमेश के इस बयान के चंद मिनटों बाद ही मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके बयानों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि विपक्ष इस बिल का समर्थन कभी नहीं कर सकता है। खरगे के इस कड़े रुख के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन में विधेयक पर हुई संक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.