पटना, फरवरी 19 -- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा है कि हमलोग समर्थन देने के लिए ही जन्म नहीं लिये हैं। मुझे कौन-कौन पार्टी समर्थन देगी, यह उनसे पूछो। महागठबंधन में शामिल पार्टियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इस फिरकापरस्त सरकार के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, वे हमारी पार्टी का साथ दें। अख्तरूल ईमान विधानसभा परिसर में गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि उन पार्टियों के नेता तो पहले से राज्यसभा में हैं। मेरा कोई नहीं है। हमारी पार्टी के नेता असद्दुदीन ओवैसी देश में दबे, कुचले और कमजोरों की आवाज उठा रहे हैं। जहां कहीं भी इन पर जुल्म होते हैं, वह उनके साथ खड़े होते हैं। इनके बाजू को सभी को और मजबूत करना चाहिए और एआईएमआईएम का समर्थन करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...