नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राज्य सभा की 37 सीट सीटों के चुनाव हो रहे हैं। इनमें बिहार की पांच सीटें भी शामिल हैं। एनडीए की तीन और महागठबंधन के दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव में एक सीट के लिए केंद्रीय मंत्री ने एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को पूराने वादे की याद दिला दी है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा है कि नेतृत्व के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे। इससे पहले चिराग पासवान ने उस कयास पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय एमएसएमई मंत्री ने कहा कि एनडीए के घटक के तौर पर उनसे कहा गया था कि दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट उन्हें दी जाएगी। खुद से ऐसा कहा गया है। हमें नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपने कहे से पीछे हटेगा...