नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा की सदस्य मेधा विश्राम कुलकर्णी ने पुणे और दिल्ली के बीच अब तक कोई सीधी प्रमुख ट्रेन न चलने को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न होने के कारण छात्रों, पेशेवरों, व्यवसाइयों और सरकारी अधिकारियों समेत लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा की मेधा कुलकर्णी ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुणे न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश का शिक्षा केंद्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुणे-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें 20 से 30 घंटे का समय लेती हैं। मेधा ने केंद्र सरकार से पुणे से दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत जैसी ट्रेनों को चलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...