सीवान, फरवरी 1 -- सीवान। आईसा व इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले शहर में राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च के तहत यूजीसी गाइडलाइन 2026 को लागू करने के लिए मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि एक अन्याय है। 13 जनवरी को यूजीसी का गाइडलाइन जारी हुआ तो स्वर्ण समाज ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने सरकार से इस बिल को संसद में लाकर पारित करवाने की मांग की ताकि कॉलेज कैंपस में जाति आधारित किसी प्रकार का भेद भाव नहीं हो। मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा जिला सचिव जयशंकर पंडित, आइसा जिला सचिव प्रिंस पासवान, माले नेता विकाश यादव, सुनील पासवान, सोनू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, सुनील यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...