बरेली, मार्च 23 -- रविवार को भी ट्रेनों ने यात्रियों को जंक्शन पर खूब इंतजार कराया। ऐशबाग सेक्शन में ब्लॉक के चलते रविवार को राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं स्पेशल ट्रेनों के 15-15 घंटा तक लेट होने से यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। पूरे दिन यात्री प्लेटफार्मों पर इंतजार करते नजर आये। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण शाम तक 119 टिकट कैंसिल हुए। रेल अधिकारियों का कहना है, कानपुर, लखनऊ आदि जगह ब्लॉक चल रहे हैं। कई जगह रेल पुलों और रेल क्रासिंगों पर स्लीपर बदले जाने का भी काम हो रहा है। ऐसे में तमाम ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित चल रहा। कुछ ट्रेन डायवर्ट कर चलाई जा रही हैं। 22 मार्च से ऐशबाग सेक्शन में ब्लॉक के चलते राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त है। तीन दिन से यह ट्रेन संचालित नहीं हो रही है। जो स्पेशल ट्रेनें हैं, उनके आगमन का कोई भरोसा नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.