शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कानपुर में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते एक मई तक का मेगा ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। मेगा ब्लॉक के चलते अधिक ट्रेनें रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भीड़ इतनी हो रही कि यात्रियों को घुसना मुश्किल है। ऐसे में तमाम यात्रियों को बस या निजी वाहनों का सहारा लेकर जाना पड़ रहा है। मेगा ब्लॉक के चलते गुरुवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ रही। राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त होने के चलते शाहजहांपुर प्लेटफार्म नंबर एक पर लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ त्रिवेणी एक्सप्रेस से गई। त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन आने के बाद यात्रियों की भीड़ जनरल कोच में उमड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.