बरेली, मार्च 28 -- हर सेक्शन में छोटे-बड़े ब्लॉक से लेकर रेल ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहे हैं। ऐशबाग सेक्शन में रेल पुल पर स्लीपर बदले जा रहे हैं। जिसकी वजह से राज्यरानी एक्सप्रेस तीन अप्रैल तक निरस्त है। वहीं काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से 14 घंटे लेट थीं। रेलवे के अनुसार, गुरुवार को भी अप-डाउन की राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रही। अप (पूरब) दिशा से आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से आई। विलंब के कारण दोपहर सवा दो बजे बरेली जंक्शन पहुंची। 20503 नई दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:30 घंटा देरी से 11:39 बजे आई। 12369 कुंभ एक्सप्रेस 8 घंटा विलंब से शाम को 19.06 बजे पहुंची। 05113 आनंदविहार स्पेशल दो घंटे लेट हो गई। सुशासन एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र और अवध आसाम एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.