बरेली, मार्च 22 -- कानपुर रूट का ब्लॉक ट्रेनों की रफ्तार में बाधा बन गया है। शुक्रवार को कानपुर सुपरफास्ट, राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त थीं। वहीं स्पेशल ट्रेनें 20-20 घंटे तक लेट थीं। शाम तक 105 यात्रियों ने ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते अपने टिकट कैंसिल कराए। रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ मंडल में रेल ब्रिज पर स्लीपर बदले जा रहे हैं। तीन अप्रैल तक ब्लॉक है। शुक्रवार को अप-डाउन की (22453-22454) राज्यरानी एक्सप्रेस और (12469) कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहीं। (12203) अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 5.45 घंटा, (12369) कुंभ एक्सप्रेस 4.00 घंटा, (05057) दिल्ली होली स्पेशल 3.45 घंटा, (05577) आनंदविहार स्पेशल 20.30 घंटा थी। (05005) गोरखपुर स्पेशल 16 घंटा, (05302) मऊ स्पेशल 8 घंटा, (05578) सहरसा स्पेशल 12 घंटा लेट पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.