मऊ, जून 12 -- चिरैयाकोट। नगर से होकर गुजरने वाली आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग की पटरियां इन दिनों गिट्टी, बालू, मिट्टी आदि निर्माण सामग्री गिराए जाने से अतिक्रमण का शिकार हो गई है, जिसके चलते मार्ग सकरा होने से आए दिन लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। समुचित जानकारी सम्बंधित विभागों को होने के बावजूद भी मौन साधे हुए हैं, जिसकी सूधी लेने वाला कोई नहीं है। चिरैयाकोट नगर से होकर गुजर रही आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग प्रदेश की राजधानी से लेकर बिहार प्रांत तक को जोड़ने में अति उपयोगी मार्ग है। जो दिन से लेकर रात तक प्राय: व्यस्त रहता है, लेकिन हाल ये है कि सड़क की पटरियों पर बिल्डिंग मटेरियल का सामान गिराकर दुकानदार जगह-जगह अतिक्रमण कर लिए हैं। वहीं नगर में नाला निर्माण के दौरान जमीन खुदाई की मट्टी ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क पर एक से दो फीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.