कौशाम्बी, मार्च 31 -- सूबे के राज्यमंत्री व अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन ठाकुर रघुराज सिंह के जिले में आने पर पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका सैनी चौराहे पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सूबे के राज्यमंत्री व अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन ठाकुर रघुराज सिंह मंगलवार को मूरतगंज में एक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सिरकत करेंगे। सोमवार शाम वह जैसे ही सैनी पहुंचे तो पूर्वमंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने अपने समर्थकों के साथ माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, ओपी सोनकर, प्रदीप साहू सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.