उत्तरकाशी, अप्रैल 3 -- गुरुवार को नव नियुक्त उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण रामसुंदर नौटियाल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा। हाल ही में राज्य सरकार की ओर से राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर दायित्व देने पर उनका आभार जताया। रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि सरकार की ओर दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस मौके पर सीएम को ज्ञापन सौंप कर चिन्यालीसौड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उसे उप जिला चिकित्सालय बनाने और चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.