बुलंदशहर, अगस्त 9 -- प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री डा. रघुराज सिंह ने खुर्जा की एक पॉटरी में भ्रमण कर पॉटरी उद्यमियों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उत्तर-प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री डा. रघुराज सिंह शुक्रवार की दोपहर को जंक्शन मार्ग स्थित पंचवटी कम्युनिटी भवन में पहुंचे। जहां उन्होंने कालोनी के लाेगों से वार्ता की। जिसके बाद वह जंक्शन मार्ग स्थित गुलाटी सिरेमिक इंडस्ट्री में पहुंच गए। जहां उन्होंने पूरी इकाई का भ्रमण करते हुए पॉटरी उत्पाद को बनाने की प्रक्रियाओं को जाना। पॉटरी संचालक करन गुलाटी ने सभी पॉटरी बारीकियों को विस्तार से बताया। यहां तैयार हो रहे मग, गमले समेत अन्य उत्पादों की तारीफ की। उनके भ्रमण के दौरान कारोबारियों ने राज्यमंत्री के समक्ष पॉटरी उ...