रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने गांव चकफेरी में आयोजित केंद्रीय बजट चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर बजट की बारीकियों को साझा किया। रविवार को आयोजित इस चौपाल को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 पूर्णतः जनकल्याणकारी है। जिसमें गांव, गरीब और किसान की उन्नति को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने विकास की भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने भी विचार व्यक्त किए। इसके अलावा राज्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर आ रहीं ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.