मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया। इसके साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सीएमओ सुनील तेवतिया के साथ मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही दवाइयों के स्टाक का निरीक्षण किया तथा जीवन रक्षक एवं अन्य दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में पहुंचे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में तहत पांच क्षय रोगियों को गोद लिया गया। इसके अंतर्गत टीबी के उन पांच रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। पोषण पोटली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.