मथुरा, दिसम्बर 7 -- राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने राया ब्लॉक की पिरसुआ, बिरहना और मनीनाबालू ग्राम पंचायतों में स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आने पर मंत्री ने नाराज़गी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए। सबसे पहले उन्होंने पिरसुआ गौशाला का निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्था देखकर प्रधान व संबद्ध अधिकारियों को चेतावनी दी। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का दिखावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी आवश्यक सुविधाएं गौवंश को उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद मंत्री बिरहना और मनीनाबालू की गौशालाओं पर पहुंचे। उन्होंने सुधार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने फोन पर सीडीओ मनीष मीना और राया बीडीओ से बातचीत कर गौशालाओं कीव्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.