रामपुर, सितम्बर 22 -- भारतीय स्टेट बैंक की एक नई मिनी शाखा का उद्घाटन समोदिया में रविवार को हुआ। इस शाखा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान केंद्र संचालिका के पति विनेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, अतर सिंह मौर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक देवेंद्र दिवाकर, ग्राम प्रधान बूढ़ी दढ़ियाल अनवर अली, जगदीश सिंह भट्टी, अमित सक्सेना, राजेश शर्मा, हरीश मौर्य, पूनम मौर्या, अशोक कुमार, प्रमोद मौर्या, ग्राम प्रधान मनसफ अली, डॉक्टर प्रेमपाल, प्रेम सिंह सैनी खेमपुर मुकुट लाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.