कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में पिछले दिनों हुए महिला के ऑपरेशन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने उपमुख्यमंत्री को पत्र भेज पूरे मामले की जांच कराकर यथासंभव कार्रवाई का आग्रह किया है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप अपनी टीम के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचकर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप से मिलकर उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार और धांधली की शिकायतों से अवगत कराया। किसान नेता ने बताया कि 23 दिसंबर को सौ शैय्या अस्पताल के एनेस्थेटिक डॉ.विपिन सचान की मौजूदगी में उनके ड्राइवर धीरज सचान द्वारा महिला का ऑपरेशन किया गया। उस दौरान कोई भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.