देवरिया, दिसम्बर 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी के साथ बैठक कर एसआईआर की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। राज्यमंत्री ने तहसील के अधिकारियों से कहा कि एसआईआर के कार्यों में तेजी लाए और विस्थापित वोटरों के बारे में शत प्रतिशत पूरी जानकारी ली जाए। बीएलओ के बारे में मिली शिकायतों के बारे में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि बीएलओ के कार्यो व उनकी मिली शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी लगाये गए हैं। एसआईआर की कार्य को तय समय पर कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.