सहारनपुर, नवम्बर 17 -- रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने सड़क का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास व समृद्धि के मार्ग पर लगातार बढ़ रहा है। गांव घाटहेडा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी का ग्रामीणों व नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक मुकेश चौधरी, राज्य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार, चौधरी राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, प्रमोद कौशिक, अजित राणा, आनंद राणा, अनिरुद्ध सैनी, सचिन गुर्जर, चौधरी घनश्याम, डॉ. किरण पाल, दीपक सैनी, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.