देवरिया, जुलाई 14 -- सलेमपुर(देवरिया)। हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के खिलाफ सोशल मीडिया किए गए दुष्प्रचार को संज्ञान लेकर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर आईटी एक्ट व मानहानि का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में साइबर सेल की मदद ले रही है। देवरिया शहर स्थित राघव नगर निवासी व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने सलेमपुर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम्य विकास राज्यमंत्री व सलेमपुर की विधायक विजय लक्ष्मी गौतम के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर रविवार की सुबह सलेमपुर गैंग्स नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। लिखा गया है कि सलेमपुर कोतवाली के ठीक सामने विजय लक्ष्मी गौतम ने नौ करोड़ की जमीन लिखवाई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.