संभल, जनवरी 9 -- जनपद के प्रभारी मंत्री को गुरुवार को निरीक्षण करना था, उनके निरीक्षण करने से पूर्व सीएमओ डॉ. तरुण पाठक सरकारी अस्पताल पहुंचे और सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। राज्यमंत्री के निरीक्षण से पहले सुबह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर तरुण पाठक संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही प्रत्येक कक्ष में जाकर निरीक्षण किया । कई कक्षा में हीटर मिलते पाए गए। जिसको लेकर सीएम ने कहा कि काम के समय हीटर ना जलाएं इससे आलस्य आता है। इसके अलावा उन्होंने एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया । जहां उन्होंने संबंधित कर्मचारी व चिकित्सा अधिकारी से एनआईसी केंद्र के बारे में और भर्ती मरीजों की जानकारी की । साथ ही कुछ आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंदर सिंह मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.