मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। खतौली के सिरधन गांव के पास मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील नजर आई। हादसे की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और डीएम उमेश मिश्रा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कैंटर-डीसीएम भिड़ंत में घायल हुए मजदूरों का हाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। खतौली में सड़क हादसे में घायल हुए 20 महिला-पुरूषों में से 18 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रत्येक घायल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने घायलों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। राजयमंत्री के अस्पताल पहुंचने की खबर पर डीएम उमेश मिश्रा, सीएमओ और एडी हेल्थ भी व...