पटना, फरवरी 9 -- जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने राज्यभर में पैदल यात्रा करने का एलान किया है। सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि संगठन को विस्तार दिया जाएगा। गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और सत्ता व विपक्ष दोनों की नीतियों की जमीनी हकीकत समझेंगे। इससे न सिर्फ पार्टी का कैडर मजबूत होता है बल्कि आम लोगों में नेतृत्व की स्वीकार्यता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा और युवाओं व ग्रामीण मतदाताओं को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। तेज प्रताप राजद नेताओं पर भी हमलावर रहे। आरोप लगाया कि राजद के जयचंदों के कारण ही लालू प्रसाद की राजनीतिक विरासत को नुकसान पहुंचा है। एक समय राजद जिस ऊंचाई पर थी, वह आज 25 सीटों पर सिमट गई है औ...