रांची, जनवरी 29 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के सभी गांवों में कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति कलंक और भेदभाव को कम करने के लिए गुरुवार (30 जनवरी) से स्पर्श कुष्ठ रोग जागरुकता अभियान (एसएलएसी) चलाया जाएगा। पंद्रह दिनों तक (13 फरवरी) चलने वाले इस विशेष वार्षिक जन जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को आरसीएच कैंपस नामकुम में मीडिया कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के संबद्ध क्षेत्रों के सहयोग और समन्वय से गांवों में ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को कम करने के लिए स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य स्थानों पर शपथ दिलायी जाएगी, जागरुकता संदेश और ग्राम सभा प्रमुखों (ग्राम परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.