दरभंगा, जुलाई 26 -- दरभंगा। कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अगले माह 28 अगस्त को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आगमन होगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में स्थापित उदयनाचार्य चेयर एवं वीएसजे कॉलेज, राजनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी का उद्द्घाटन करेंगे। प्राचीन एवं आधुनिक दंड-व्यवस्था : एक विमर्श विषय पर हाइब्रिड मोड में आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी करेंगे। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व कुलपति व वर्तमान में टीपीएस कॉलेज, पटना के प्रधानाचार्य प्रो. तपन शांडिल्य वि...