रांची, फरवरी 4 -- रांची। राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को लोक भवन में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भेंट की। इस दौरान मंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के अंतर्गत एके सिंह कॉलेज, पलामू के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल के उपयोग में आ रही तकनीकी कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के हित में विश्वविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की पहल की जाए, ताकि नामांकन व अन्य प्रक्रियाएं सुगम हो सकें। गुप्तेश्वर नाथ दुबे की पुस्तकों का विमोचन वहीं, राज्यपाल ने लोक भवन में पूर्व सैनिक गुप्तेश्वर नाथ दुबे द्वारा लिखित दो पुस्तकों 'रामचरितमानस के कुछ स्मरणीय प्रसंग' और 'चिंतन, मंथन एवं अंतरबोध संकलन' का विमोचन किया। पहली पुस्तक मानस के जीवनोपयोगी प्रसंगों को रेखांकित करती है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.