गिरडीह, मार्च 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। रांची के राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से बेंगाबाद के एन बक्शी महाविद्यालय के सचिव रणविजय शंकर और प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बुके देकर स्वागत किया। महाविधालय में दिनांक 7 एवं 8 फरवरी 2025 को नैक द्वारा किए गए मूल्यांकन के पश्चात बी ग्रेड मिलने पर राज्यपाल ने महाविद्यालय परिवार को बधाई दी है। राज्यपाल ने संस्थान से टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोग को अमल एवं अनुशरण करते हुए संस्थान को एक बेहतर शिक्षक बनाने का महत्वपूर्ण केंद्र होने की अपेक्षा की है। राज्य सरकार भी निरंतर ऐसे संस्थानों को सहयोग और समर्थन देने के प्रति प्रतिबद्ध है क्योंकि टीचर एजुकेशन समाज की उन्नति के लिए एवं एक सशक्त राष्ट्र और समाज बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.