रामगढ़, जनवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड में ओबीसी छात्रवृत्ति की लंबित राशि और विश्वविद्यालयों में उत्पन्न शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश संगठन प्रभारी संकेत सुमन लोकभवन पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि राज्य में लगभग 4.50 लाख छात्र-छात्राएं ओबीसी छात्रवृत्ति से सीधे प्रभावित हैं। छात्रवृत्ति के भुगतान में देरी के कारण विद्यार्थियों की फीस, परीक्षा फॉर्म, हॉस्टल, अध्ययन सामग्री तथा नियमित पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे लगभग 4.5 लाख छात्रों का हक भविष्य संकट में है। संकेत सुमन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह विषय छात्रों के न्याय और अधिकार से जुड़ा है। श्री सुमन ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस मामले में उचित हस्तक्षेप एवं त्वरित कदम उठाकर छात्रों के भविष्य को बर्बाद होने से बचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.