पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा वैशाली शर्मा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रतियोगिता के फाइनल चरण में 12 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट करके अपने विचार उनसे साझा करने थे और अन्य प्रतिभागियों के साथ वैशाली शर्मा ने उनसे मुलाकात की और अपने विचार उनके सामने प्रस्तुत किये। पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण है। वैशाली ने हम सभी को गर्व महसूस कराया है। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के आयु के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक गतिविधियों और नवाचार को प्रोत्साहि...