गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रामनवमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने राम नवमी पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.