पटना, फरवरी 28 -- भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस पर उन्हें राष्ट्र ने शत-शत नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट हुआ, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमंडल ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.