नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का कहना है कि स्टेडियम में हुआ हंगामा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा था। उनका कहना है कि वह अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे। सोमवार को लोकभवन में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल बोस ने कहा कि इस घटना ने देशभर में फुटबॉल प्रेमियों को निराश करने के साथ आम आदमी के सम्मान को भी चोट पहुंचाई है। कहा कि यह तंत्र की भी बड़ी विफलता थी। राज्यपाल ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि इतने बड़े आयोजन के लिए कोई निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केंद्र को 'जनहित रिपोर्ट' सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी वह रिपोर्ट साझा करेंगे। इस रिपोर्ट में राज्य सरकार को दिए गए सुझाव भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...