देवघर, जनवरी 3 -- देवघर। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का शुक्रवार को अपराह्न बेला में देवघर आगमन हुआ। राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। इससे पूर्व प्रशासनिक भवन में तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल को सपरिवार संकल्प कराया गया। उसके पश्चात राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा व अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा वैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.